Home छत्तीसगढ़ जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं 62...

जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं 62 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

7
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्टरेट परिसर में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर संपर्क कर तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here