छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अराजक तत्व ने भगवान शिव पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसे लेकर हिंदू समाज और हिंदुवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मोर्चा खोल दिया है।
सावन मास चल रहा है। ऐसे में देश-प्रदेश के शिवालयों में श्रद्दालु पूजा-अर्चना करने में लगे हुए हैं। मंदिरों में जयघोष हो रहे हैं। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अराजक तत्व ने भगवान शिव पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसे लेकर हिंदू समाज और हिंदुवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मोर्चा खोल दिया है।
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को बताया कि आरोपी हंसराज गोयल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भगवान शंकर के शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में रायपुर निवासी अरुण पन्नालाल ने भी रिप्लाई करते हुए अशोभनीय कमेंट किया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि इस तरह के कमेंट से हिन्दू धर्म के अनुयायियों एवं सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। दोनों आरोपी विभिन्न धर्मों के बीच घृणा एवं वैमनस्यता बढ़ाते हुए हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। इससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने और सनातन धर्म का अपमान करने के लिए हंसराज गोयल और अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया जाये।