Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ उरांव (सरना) आदिवासी विकास परिषद द्वारा माँ के नाम एक पेड़...

छत्तीसगढ़ उरांव (सरना) आदिवासी विकास परिषद द्वारा माँ के नाम एक पेड़ के तहत ग्राम- नवागांव (कठिया) स्थित उरांव आदिवासी समाज के सामाजिक भवन, रोहतास पैलेस में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया

10
0

रायपुर। 02 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ उरांव (सरना) आदिवासी विकास परिषद के द्वारा ग्राम- नवागांव (कठिया), नवा रायपुर स्थित उरांव समाज के सामाजिक भवन परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का पहल किया गया। आदिवासी उरांव समाज आदि- अनादि काल से प्रकृति पूजक है, और जल- जंगल- जमीन इनकी आत्मा है। उरांव समाज की आस्था सदैव प्रकृति से जुड़ी है, और इनकी आत्मनिर्भरता भी प्रकृति से ही है। अतएव आदिवासी जनजाति समाज हमेशा से जल- जंगल- जमीन की रक्षा करते आया है।
परिषद द्वारा पत्राचार कर वृक्षारोपण हेतु वन विभाग से पौधा प्रदान करने का आग्रह किया गया, जिस पर वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के फल, फूल एवं औषधीय गुणों से युक्त 250 नग पौधा प्रदान किया गया, और परिषद द्वारा निजी नर्सरी से लगभग 100 नग फलदार व फूलदार पौधा क्रय कर सामाजिक भवन परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण की शुरुआत पूज्यनीय पीपल वृक्ष लगाकर की गई।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उरांव (सरना) आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष श्री रामेश्वर राम टोप्पो, महासचिव श्री रामलाल भगत, सह सचिव श्री विजय कुमार भगत, कोषाध्यक्ष श्री रामलाल राम, कार्यकारिणी सदस्यगण श्री राजू भगत,जिला ईकाई- रायपुर के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद निकुंज, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार भगत, रानी सिनगी दई महिला संगठन, रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भगत, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रतिभा भगत,रानी सिनगी दई महिला संगठन, रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुषमा भगत,राजी पड़हा, भारत (परसापानी) के देवान श्री विनोद भगत, पादा पड़हा, छत्तीसगढ़ के उप देवान श्री जी. के. निर्माम, वरिष्ठ नागरिक द्वय श्री जगरनाथ भगत, श्री दयानाथ भगत, श्री रामनाथ भगत, श्री शिबू प्रधान, श्री आर. पी. पी. प्रधान,डाक्टर चन्द्रपाल भगत, डाक्टर संगीता भगत, श्री जगेश्वर भगत, श्री लालसाय भगत, श्री राजीव सनमानी , श्री जयनाथ भगत,परिषद के भूतपूर्व महासचिव श्री महेंद्र कुमार भगत,श्रीमती सुनैना प्रधान, श्रीमती शिमला भगत, श्रीमती मंती भगत, श्रीमती जगदेवी भगत, श्रीमती ममता भगत, श्रीमती शांति भगत ईत्यादि सैंकड़ों की संख्या में उरांव आदिवासी समाज के महिलायें, पुरूष एवं छात्र छात्रायें प्रमुख रूप से शामिल हुए।अंत में वृक्षारोपण पश्चात् परिषद के महासचिव श्री रामलाल भगत के द्वारा लगाये गये पेड़- पौधे को बचाने की अपील करते हुए जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को हर साल पेड़- पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सभी सम्माननीय प्रबुध्दजनों को सहृदय धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here