Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थान खमरिया नगर कार्यकारिणी गठित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थान खमरिया नगर कार्यकारिणी गठित

94
0

 

युवा शक्ति को नई दिशा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की थान खमरिया नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने, व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने तथा युवाओं में नई ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से नगर कार्यकारिणी में युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का प्रमुख छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करता है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए थान खमरिया नगर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार हितेश राजपूत को नगर मंत्री, किशनदास मानिकपुरी, आशीष राजपूत एवं सुजल पाण्डेय को नगर सहमंत्री बनाया गया है। वहीं तुषार साहू को कार्यालय मंत्री, अनिल साहू को कोषप्रमुख, सौरभ पाण्डेय को SFD प्रमुख, देवप्रकाश यादव को SFD प्रमुख, नेमसिंह साहू को SFD सहप्रमुख तथा दुर्गेश यादव को सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार दीपेश साहू को सोशल मीडिया सहप्रमुख, पोषण साहू को छात्रावास प्रमुख, कीर्तन यादव को खेलो भारत प्रमुख तथा शिवम राजपूत को तकनीकी प्रमुख बनाया गया है।

नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ राजपूत, प्रवीण पटेल, अजय साहू, नवीन सिंह, युवराज साहू एवं आकाश साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन से नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि “छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति” के संकल्प के साथ थान खमरिया नगर में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here