Home छत्तीसगढ़ शिवम पब्लिक स्कूल में एल्डरमैन अनिल सिंघानिया का सम्मान

शिवम पब्लिक स्कूल में एल्डरमैन अनिल सिंघानिया का सम्मान

113
0

 

च्चों को संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। शिवम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत एल्डरमैन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंघानिया का विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अनिल सिंघानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल सिंघानिया ने कहा कि विद्यालय वह स्थान है, जहां बच्चा अपने जीवन की सीखने की यात्रा का पहला कदम रखता है। यहां वह बैठना, चलना, बोलना और जीवन के अनेक महत्वपूर्ण संस्कार सीखता है। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं, उन्हें जिस प्रकार के संस्कार और आकार दिए जाते हैं, वे उसी अनुरूप अपना व्यक्तित्व विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से जोड़ना भी आवश्यक है। यही बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हीं के हाथों में देश का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने विद्यालय परिवार से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा उन्हें दुलार करते हुए चॉकलेट और टॉफियां वितरित कीं। बच्चों में भी इस अवसर पर उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक शिव पूजा केडिया सहित शिक्षक नुमान सिंह राजपूत, निधि शर्मा, महिमा राजपूत, बीना गंधर्व, कनिष्क सिन्हा एवं पूजा लहरें उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here