Home छत्तीसगढ़ सस्ते ‘सोने’ के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का...

सस्ते ‘सोने’ के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार

7
0

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में दो युवकों ने पीतल के हार को पांच लाख रुपये का सोना बताकर एक युवक से 10 हजार रुपये ठग लिए। सोनार से जांच कराने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली माल और 4950 रुपये बरामद किए।जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनपुर निवासी एक युवक को दो युवकों ने पीतल के हार को सोने का बताकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक को ठगी का पता तब चला, जब वह हार की जांच कराने के लिए सोनार के पास पहुंचा। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच लाख का हार दिखाकर बेचने की बात कही
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि सात अगस्त को प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया निवासी मंगनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह काम से जगदलपुर जाने के लिए निकल ही रहा था। उसी समय दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। इनमें से एक ने अपना नाम मोहन लाल बताया और खुद को भिलाई-दुर्ग का रहने वाला बताया। दोनों ने पैसों की जरूरत होने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये का सोने का हार दिखाया और उसे बेचने की बात कही। प्रार्थी ने पहले पैसों का इंतजाम नहीं होने की बात कही। लेकिन जब आरोपी मोहन लाल ने अपना हार उसके पास रखने और 10 हजार रुपये देने की बात कही और बताया कि उसे अपने रिश्तेदार को रायपुर पैसे भेजने हैं, तो प्रार्थी ने बिना सोनार की दुकान पर हार की जांच कराए मोहन को 10 हजार रुपये दे दिए और हार अपने पास रख लिया। इसके बाद प्रार्थी हार को लेकर सोनार की दुकान पर पहुंचा और उसकी जांच कराई। जांच में हार मिक्स पीतल का निकला। आरोपियों द्वारा नकली सोने के हार को असली सोने का हार बताकर 10 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here