Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा में आईजी की क्राइम मीटिंग: बाहरी लोगों की निगरानी से लेकर...

बेमेतरा में आईजी की क्राइम मीटिंग: बाहरी लोगों की निगरानी से लेकर साइबर फ्रॉड पर सख्ती के निर्देश

10
0

लिस कंट्रोल रूम स्थित साइबर सेल में आयोजित बैठक में उन्होंने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने रविवार को बेमेतरा पहुंचकर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। पुलिस कंट्रोल रूम स्थित साइबर सेल में आयोजित बैठक में उन्होंने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। बैठक में बाहरी व्यक्तियों की निगरानी, बीट सिस्टम, साइबर अपराध और लंबित मामलों के निराकरण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

आईजी ने कहा कि मकान मालिक किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर मकान देने से पहले संबंधित थाने को इसकी सूचना दें। होटल और लॉज संचालकों को ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड की जांच करने तथा उसकी जानकारी समाधान मोबाइल एप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बस स्टैंड, चौपाटी और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही ठेला-गुमटी संचालकों, फेरीवालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here