Home छत्तीसगढ़ सांसद बृजमोहन बनाम IAS विवाद में नया मोड़, पूर्व MP जयश्री बनर्जी...

सांसद बृजमोहन बनाम IAS विवाद में नया मोड़, पूर्व MP जयश्री बनर्जी ने अमित कटारिया के खिलाफ जांच की मांग की

10
0

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच चल रहा विवाद अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में और गरमा गया है। मामले में मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने भी हस्तक्षेप किया है।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच चल रहा विवाद अब केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहा। मामले में मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी की एंट्री के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जयश्री बनर्जी ने 5 अगस्त 2026 को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बृजमोहन अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ की गई शिकायत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मामला जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व सांसद ने यह भी बताया कि इस मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से पहले ही संबंधित स्तर से तथ्यात्मक जानकारी मांगी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here