Home छत्तीसगढ़ सावन उत्सव आयोजन में शामिल होंगी सांसद लक्ष्मी वर्मा

सावन उत्सव आयोजन में शामिल होंगी सांसद लक्ष्मी वर्मा

11
0

 

रायपुर/ जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा 16 अगस्त सुबह 10 बजे वृंदावन हॉल में “पुस्तक विमोचन समारोह एवं सावन उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में साहित्य, संस्कृति और सृजन धर्मिता को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, सहित गणमान्य नागरिक भी शामिल रहेंगे।
सावन उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार गिरीश पंकज, विश्व हिंदी महासंघ के निदेशक नर्मदा प्रसाद मिश्र ‘नरम’, डॉ. सुधीर शर्मा तथा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज सभा एवं शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सीमा निगम तथा संचालन पतंजलि मिश्र ‘परम’ करेंगे।
आयोजन में बलौदाबाजार के साहित्यकार राजेश मिश्रा की दो कृतियां “सर्द सुबह का सूरज” तथा “मेरे गीतों में तुम” पर परिचर्चा होगी।  महाराष्ट्र की ख्यातिलब्ध लेखिका एवं गीतकार सुमन गोपाल दुबे ‘स्वामिनी’ की पुस्तक “सत्रहवाँ श्रृंगार” एवं “दो ही पंक्तियाँ” पर चर्चा की जाएगी।भाटापारा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा अवस्थी ‘मिनी’ की पुस्तकों “शानविका” तथा “भावना के रंग” पर साहित्यिक परिचर्चा आयोजित होगी।
सावन आधारित पुनः प्रस्तुति के पश्चात महोत्सव के विजेता को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
इस गरिमामयी आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक डॉ सीमा निगम व डॉ. सीमा अवस्थी ‘मिनी’, सुमन गोपाल दुबे ‘स्वामिनी’ एवं राजेश मिश्रा ने प्रदेशवासियों से सावन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here