Home छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक ईश्वर साहू...

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक ईश्वर साहू ने किया वितरण

9
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर पंचायत साजा स्थित शासकीय कन्या शाला में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को साइकिल वितरित की।

प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संकल्पित है। छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। छात्राओं ने योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here