Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण

बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण

6
0

 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

सांसद विजय बघेल ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी लेंगे तथा समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में सांसद विजय बघेल द्वारा ध्वजारोहण किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here