Home छत्तीसगढ़ धमधा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर

धमधा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर

3
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा धमधा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में विधायक ईश्वर साहू एवं पूर्व विधायक तथा संसदीय सचिव लाभचंद बाफना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here