Home छत्तीसगढ़ नगर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

नगर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

3
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर में शनि महोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान, भव्य श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनि जयंती के अवसर पर भक्तों ने शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

इस दौरान दंतेश्वरी महिला मानस मंडली की महिलाओं ने ढोल-मंजीरे के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर शनिदेव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

पंडित मनोज शर्मा ने कहा कि शनि जयंती का दिन शनिदेव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि शनिदेव हमारे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करने वाले देवता माने जाते हैं तथा भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त भी माने जाते हैं। उन्होंने शनि महोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here