विद्यालय की छात्राओं की प्रभात फेरी और आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। नगर सहित पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति गीतों के साथ निकली प्रभात फेरी में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नगरवासी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर के विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. स्वदेश जायसवाल, सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष जगदीश वैष्णो जी तथा थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
जय स्तंभ चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। त्रिमूर्ति चौक में पार्षद वीरेंद्र सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। नगर के अन्य स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुराने तहसील कार्यालय में हुआ मुख्य समारोह
इसके पश्चात पुराने तहसील कार्यालय परिसर में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रताप छाबड़ा, शेषनारायण दुबे, विजय शर्मा सहित पार्षदगण एवं एल्डरमैन गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा नगर में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में देश को मिली स्वतंत्रता के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को विस्तार से याद किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। वीर शहीदों की गाथाओं और उनके बलिदान को भी स्मरण किया गया।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को नगर पंचायत की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों का शाल एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शरद कुंभकार, एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, रोहित भारती, बलराम निषाद, पार्षद ऋषि तिवारी, सूरजपाल, प्रवेश नेताम, भैया राम लहरे, नेहा, जितेंद्र सिन्हा, रुद्रेश अग्रवाल, वीरेंद्र जोशी, टीकम अग्रवाल, राहुल छाबड़ा, संजय सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, घसिया निषाद, रामसनेही नामदेव, पुरुषोत्तम सिंघानिया, विनय परमार, घनश्याम राजपूत मंडल महामंत्री ,मनीष रात्रे, पार्षद विजय शर्मा, पार्षद विजय यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय यादव, इंजीनियर, अधिकारी-कर्मचारीगण तथा पुलिस प्रशासन की टीम भी पूरे आयोजन की व्यवस्था में मुस्तैद रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरि केड़िया ने किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता निभाई।




