Home छत्तीसगढ़ थान खमरिया में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव

थान खमरिया में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव

10
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में स्थानीय रामजीलाल जगदीश प्रसाद भवन में महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय महिला मंडल अध्यक्ष रीना सिंघानिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजकर, हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाकर एवं पारंपरिक श्रृंगार के साथ पर्व की खुशियां मनाईं। पूरे आयोजन में राजस्थानी एवं मारवाड़ी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।

 

प्रांतीय महिला मंडल अध्यक्ष रीना सिंघानिया ने कहा कि तीज महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। उन्होंने हरियाली तीज को भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया।

कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

नेहा केडिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल का अवसर भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर रीना सिंघानिया, नेहा केडिया, श्वेता मुरारका, एकिशा अग्रवाल, निका सिंघानिया, सुनीता अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, मोनिका सिंघानिया एवं प्रीति मुरारका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here