दुर्ग में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ दो जगहों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विश्वास गुप्ता और सजल जैन के आवास पर कार्रवाई शुरू की है।
दुर्ग में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ दो जगहों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विश्वास गुप्ता और सजल जैन के आवास पर कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। टीम दोनों कारोबारियों के घरों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर इससे पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है।




