Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर से इंदौर तक सीधी वंदे भारत का प्रस्ताव, 14 घंटे में...

बिलासपुर से इंदौर तक सीधी वंदे भारत का प्रस्ताव, 14 घंटे में तय होगी 1052 KM की दूरी

11
0

 

बिलासपुर-नागपुर और इंदौर-नागपुर वंदे भारत को मर्ज कर बिलासपुर-इंदौर सीधी वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव। GM/SECR ने दी मंजूरी, बोर्ड की स्वीकृति बाकी।
जानें नया टाइम टेबल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर-नागपुर और इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मर्ज कर बिलासपुर-इंदौर के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इस प्रस्ताव को GM/SECR ने मंजूरी दे दी है, अब रेलवे बोर्ड की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

रेलवे के आंतरिक दस्तावेज के अनुसार ट्रेन नंबर 20825/20826 (बिलासपुर-नागपुर) और 20911/20912 (इंदौर-नागपुर) को मिलाकर एक लंबी दूरी की वंदे भारत बनाई जाएगी।

बिलासपुर-इंदौर वंदे भारत के प्रस्तावित टाइम-टेबल का दस्तावेज। GM/SECR ने दी मंजूरी।

 

  क्या होगा नया रूट और टाइम-टेबल ?

नई ट्रेन 1: बिलासपुर – इंदौर वंदे भारत (20825 + 20912)
यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर रोज चलेगी।

– बिलासपुर (BSP) से प्रस्थान: सुबह 06:45
– रायपुर (R): 08:01/08:03
– दुर्ग (DURG): 08:43/08:45
– गोंदिया (G): 10:25/10:27
– नागपुर (NGP): 12:30/12:35
– इंदौर (INDB) आगमन: रात 21:05 बजे
– कुल दूरी: 1052.78 KM, समय: 14.20 घंटे

नई ट्रेन 2: इंदौर – बिलासपुर वंदे भारत (20911 + 20826)
यह भी शनिवार को छोड़कर रोज चलेगी।

– इंदौर से प्रस्थान: सुबह 06:10
– नागपुर आगमन/प्रस्थान: 14:35/14:40
– गोंदिया: 16:13/16:15
– दुर्ग: 17:53/17:56
– रायपुर: 18:37/18:39
– बिलासपुर आगमन: रात 20:25 बजे

  प्रस्ताव के 4 बड़े फायदे

1. बिलासपुर से इंदौर के बीच हफ्ते में 6 दिन सीधी वंदे भारत कनेक्टिविटी मिलेगी।
2. नागपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ब्लॉक नहीं होगा, होल्डिंग टाइम कम होगा।
3. रेलवे को कोई अतिरिक्त रैक (नई ट्रेन) की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4. दोनों ट्रेनों के पुराने स्टॉपेज जस के तस रहेंगे।

SECR पर असर

दस्तावेज में बताया गया है कि इस प्रस्ताव से 3 ट्रेनों को 10 मिनट तक रोकना पड़ेगा – 22816/22620 को भंडारा रोड में और 18029 व 58204 को गंगाझरी और मांढर में।

फिलहाल यह प्रस्ताव टेंटेटिव टाइम-टेबल के साथ बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद ही फाइनल नोटिफिकेशन जारी होगा।

KRANTIRATH.COM की राय: अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो यह छत्तीसगढ़ से महाकाल नगरी उज्जैन/इंदौर जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here