Home छत्तीसगढ़ नन्हे बालक ने किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन, राहगीरों को मिलेगी...

नन्हे बालक ने किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन, राहगीरों को मिलेगी राहत

9
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 10 एवं 12 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ एक अनोखे एवं प्रेरणादायक अंदाज में किया गया। विकास कार्य की शुरुआत बड़ों के बजाय नन्हे बालक के हाथों कराई गई। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के छात्र समर्थ सिंघानिया एवं वार्ड पार्षद ऋषि तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10, 12 सहित अन्य वार्डों में योगेश तिवारी, विकास वैष्णव एवं राकेश जोशी की गली से घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल एवं वार्ड पार्षद ऋषि तिवारी के प्रयासों से परिषद द्वारा सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा सड़क किनारे सीढ़ी एवं चबूतरे बाहर निकाल दिए जाने से मार्ग संकरा हो गया था। अब इन्हें हटाकर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सड़क निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और राहगीरों को भी राहत मिलेगी।

वार्ड पार्षद ऋषि तिवारी ने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने के साथ ग्रामीणों एवं राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आवागमन में सुविधा होगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, पूर्व पार्षद योगेश तिवारी, वार्ड पार्षद ऋषि तिवारी, तोप सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत, बालेश्वर शर्मा, उस्मान खान, संतोष देवांगन, लाला खान, नासिर बेग, डॉ. इकबाल खान एवं रामलोचन शर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here