Home Uncategorized NEET (MBBS) में चयन, योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय...

NEET (MBBS) में चयन, योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव

8
0

भाटापारा। मयूर शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भाटापारा के वर्ष 2024–25 के कक्षा 12वीं के छात्र चि. योगेंद्र कुमार शाह, पिता श्री बद्रीप्रसाद शाह, ने 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की थी। अब योगेंद्र कुमार शाह का चयन NEET के माध्यम से MBBS पाठ्यक्रम में हो गया है।
योगेंद्र की इस शानदार उपलब्धि से उनके माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं पूरे गाँव में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने योगेंद्र कुमार शाह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने उनके सफल एवं सुखद चिकित्सकीय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि योगेंद्र की मेहनत और सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here