आवारा पशुओं पर नियंत्रण एवं खुले में विचरण रोकने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। रोका-छेका अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 27 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत साजा सभागार में माननीय एसडीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रोका-छेका अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आवारा पशुओं पर नियंत्रण रखने तथा पशुओं को खुले में विचरण करने से रोकने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि रोका-छेका अभियान को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ लागू करें। अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि खुले में विचरण करने वाले पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।




