Home Uncategorized प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

6
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शुक्रवार को नगर में पहुंचकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 12 स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में भी विभिन्न भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर के प्रमुख लोगों को भी राखी बांधी। इनमें पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, प्रमुख व्यवसायी पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनजीत सिंह विर्दी एवं महेंद्र सिंह विर्दी सहित अन्य लोग शामिल रहे। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शशि बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वयं को बुराइयों से मुक्त कर श्रेष्ठ जीवन की ओर बढ़ने का संकल्प लेने का पवित्र अवसर है। उन्होंने सभी को क्रोध, नशा एवं बुराइयों का त्याग कर सात्विक, संस्कारवान एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, पवित्रता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। यह दिन स्वयं के अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने और जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में शशि बहन ने सभी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here