Home Uncategorized शिवम पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को दी सुरक्षित रहने...

शिवम पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को दी सुरक्षित रहने की जानकारी

18
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। शिवम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक रहने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, साइबर क्राइम से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा ऑनलाइन सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि वे अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने से बचें तथा अपनी निजी जानकारी, फोटो, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बच्चों को यह भी बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर बिना जानकारी के क्लिक न करें।

बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, असहज स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर घबराने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता या शिक्षक को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सीमाओं के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही सुरक्षा और सावधानियों के प्रति जागरूक करना उनकी सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ वे साइबर अपराध एवं अन्य जोखिमों से बचाव के प्रति भी सतर्क होते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सतर्क रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय विश्वसनीय बड़े व्यक्ति से साझा करने का संदेश दिया गया।

शिवम पब्लिक स्कूल की पहल—बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here