Home Uncategorized शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, चौक को मिला...

शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, चौक को मिला नया नाम

10
0

 

अब ‘शहीद वीर नारायण सिंह चौक’ के नाम से जाना जाएगा चौक, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया । बेमेतरा शहर में रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित रहे।

प्रतिमा के अनावरण के साथ ही शहर का उक्त चौक अब ‘शहीद वीर नारायण सिंह चौक’ के नाम से जाना जाएगा। चौक को नया नाम मिलने के साथ ही शहर में शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को एक स्थायी पहचान मिली है।

शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक के रूप में स्मरण किए जाते हैं। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी वीरता, त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की गाथा आज भी प्रदेशवासियों को प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिकजनों ने शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थापित होने से शहरवासियों में भी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित होना बेमेतरा के लिए गौरव का विषय है। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, जनसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा देने का कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here