नरेन्द्र कुमार सेन गरियाबंद
छत्तीसगढ़ द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन प्रतियोगिता2026 में समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद के दो दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों ने जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगी के लिए हुए चयन
छत्तीसगढ़ द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 22 एवं 23अगस्त 2026 को रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम में किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गरिमामाय वातावरण में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती, महासचिव डॉ. मेजर सिंह, सहसचिव शैलेन्द्र विशी, और रायगढ़ के स्थानीय गणमान्य अतिथि व महापौर, डिकेंद्र देवांगन (कोर टिम सदस्य)एवं नाइजीरिया से विदेश मेहमान/खिलाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण साहू (जिला कुश्ती अध्यक्ष), अधिवक्ता जीतेश प्रजापति (जिला योगासन एसोसियेशन अध्यक्ष), महंत 108श्रेचेतनगिरी महाराज (राजस्थान)गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम को विशेष बनाया। इस प्रतियोगिता में हमारे समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद के दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित, 14 दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष – डॉ. मनोज कुमार साहू ,संस्था के कोषाध्यक्ष ख़ेमचंद साहू, विद्यालय के प्राचार्य – सू श्री लक्ष्मी रानी ध्रुव, शिक्षिका – तारणी ध्रुव (कोच), भारती ध्रुव इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करना, उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच प्रदान करना था। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने प्राप्त किए द्वितीय एवं तृतीय स्थान**

प्रतियोगिता में हमारी संस्था – शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा क्रियान्वित धमतरी जिले के दिव्यांग विद्यालय से दृष्टिबाधित विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किये एवं समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।जिसमें विद्यालय के दृष्टिबाधित विजेता खिलाड़ी विद्यार्थि है –
1) देवीसिंह विश्वकर्मा ,(सीनियर वर्ग) कक्षा 12वी, उम्र 20वर्ष (द्वितीय) स्थान प्राप्त किए।
2) टीकचंद यादव(सीनियर वर्ग)उम्र 28, कक्षा – 10वीं (तृतीय स्थान) प्राप्त किए
छत्तीसगढ़ द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन प्रतियोगियों 2026 में हमारे विद्यालय के ये दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करना न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है , बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।इन दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करके विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।उनकी सफलता ने विद्यालय के साथ – साथ उनके अभिभावको एवं शिक्षकों का भी गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगियों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साह और प्रयासों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा योगासन प्रतियोगियों आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती, महासचिव डॉ. मेजर सिंह, सहसचिव शैलेन्द्र विशी, और रायगढ़ के स्थानीय गणमान्य अतिथि व महापौर , नाइजीरिया से आए अतिथि/मेहमान समिति की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागि विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण- पत्र से सम्मानित किए । इस अवसर पर विद्यालय को भी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता एवं उपलब्धि के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की पैरा योगासन प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।
मुख्य अतिथि सरकोर टिम सदस्त- श्री डिकेंद्र देवांगन सर द्वारा कहा गया कि दृष्टिबाधित बच्चों के उत्साह बढ़ाते हुए जिन बच्चों को नेत्रों की जरूरत है उनको एक नेत्र देने का आश्वासन दिया एवं सहयोग की भावना प्रकट किए।
विशिष्ट अतिथि महंत श्री 108श्री चेतनगिरी महाराज भोलाराम आश्रम (राजस्थान), जिन्होंने खिलाड़ियों को शिक्षा, एकता और नशामुक्ति का संदेश देकर आशीर्वाद दिया।
संस्था के अध्यक्ष – डॉ मनोज कुमार साहू ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराया जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ एवं फिटनेस को बढ़ावा देता है , बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता , अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का विकास करता है। कार्यक्रम की समापन संस्कृति कार्यक्रम से हुआ जिसमें दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित दिव्यांग खिलाड़ियों ने नित्य एवं संगीत कार्यक्रम से समापन हुआ।
विद्यालय के सभी कर्मचारी
प्राचार्य – सु श्री लक्ष्मी रानी ध्रुव
शिक्षकगण – तारणी ध्रुव, माधुरी ध्रुव, ईश्वरी ध्रुव, वैष्णवी ध्रुव, लक्ष्मीन ध्रुव, हीरामणि यादव, चुनेश्वरी निर्मलकर, प्रीति दुबे, रोशनी यादव, भारती ध्रुव शिक्षक गण द्वारा विजेता एवं सहभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




