दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को मिलेगी सुविधा, पढ़ाई के साथ समय की भी होगी बचत
जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि ने 1.5 लाख रुपये की वाटर कूलर मशीन की घोषणा की
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्री में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नवमी की 25 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा एवं एल्डरमैन अनिल सिंघानिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की गई। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना क्षेत्र की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। इससे उनके समय की बचत होगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।
वहीं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि गोविंद पटेल ने विद्यालय में लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत की वाटर कूलर मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में दूर-दराज के गांवों से छात्राएं अध्ययन करने आती हैं। साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच पुन्नी तोरण यादव, राजेश राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, पुनाराम साहू, सरपंच हेमंत साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष टेकराम साहू, चित्रेन साहू, सरपंच नारायण राजपूत, बासु राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भूषण साहू एवं प्राचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




