Home छत्तीसगढ़ जन्माष्टमी के दूसरे दिन राधा-कृष्ण जमात मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

जन्माष्टमी के दूसरे दिन राधा-कृष्ण जमात मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

6
0

 

विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन के साथ हुआ विशाल भंडारा

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। नगर के राधा-कृष्ण जमात मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्री राधा मानस मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं नैतिक अग्रवाल ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महंत वसंत बिहारी दास, पंडित ओमप्रकाश जोशी, प्रहलाद दास वैष्णव, रामचंद्र दास वैष्णव, सुरेश सिंघानिया, राजेंद्र बिंदल, अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नैतिक अग्रवाल, कपिल सिंघानिया, विष्णु जोशी, प्रभात मिश्रा, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, शिवेंद्र बिंदल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य एवं आचार्यगण भी उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here