थानखम्हरिया :- बाल संस्कार शिशु मंदिर बरगा में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
कक्षा 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं पालकों ने शिक्षकों को पेन भेंट कर सम्मानित किया।
पालक समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू ने कहा कि “शिक्षक और पालक मिलकर विद्यार्थी का निर्माण करते हैं और विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालक मिलकर समाज का निर्माण करते हैं।” उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ संस्कार एवं आध्यात्मिक शिक्षा भी आवश्यक है।
पालक गंगाराम साहू ने पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में बेसिक शिक्षा, रामहरि ठाकुर ने अक्षर-बोध एवं शब्द-ज्ञान तथा संजय साहू ने परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की स्पष्ट जानकारी देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर लोभन सिंह निर्मलकर, रामकृष्ण दुबे, नैतिक वर्मा, देव साहू, आकांक्षा दुबे, रितिका पाल, रामरतन साहू, किशन साहू सहित अन्य पालक उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख ने सभी पालकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुझावों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अमल में लाने की बात कही। साथ ही कलेक्टर द्वारा निर्देशित जाति, निवासी प्रमाण पत्र सभी विद्यार्थियों का कक्षा 1 ली से लेकर कक्षा 8 वीं तक सभी पालकों को जिसका जिसका अभी तक नहीं बने हैं उन्हें तत्काल बनवाने के लिए निर्देश दिया।




