खमरिया मंडल से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत राजेंद्र शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। खमरिया मंडल से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचकर श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेंद्र शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे समय से निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं जनसेवा की भावना से कार्यकर्ता लगातार प्रेरणा लेते हैं।
राजेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, मूलचंद शर्मा, ज्वाला सिंह राजपूत, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंघानिया, संजू तिवारी, नीलू राजपूत, कुश कश्यप, आयुष शर्मा, गौरव यादव, बसु राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत एवं आदर्श जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि राजेंद्र शर्मा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार सफलता प्राप्त हो तथा वे इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर जनसेवा एवं संगठन के लिए कार्य करते रहें।




