Home छत्तीसगढ़ सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम...

सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार

6
0

कांकेर जिले के अंतागढ़ में महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों से 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 5 प्रतिशत कमीशन और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दयाशंकर साहू और नितिन निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज कंपनी के कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारियों को अपनी कंपनी में निवेश करने और 5 प्रतिशत कमीशन देने के साथ ही डेढ़ साल में पैसे दोगुने करने का झांसा देते हुए करीब 500 लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी जमा पूंजी के करीब 70 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, पैसे निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का अंतागढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को थाना अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को कंपनी में निवेश करने के नाम पर झांसा दिया गया
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालकों द्वारा कंपनी में पैसा निवेश करने पर 5 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने एवं डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ के कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को झांसा देकर कंपनी में निवेश कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here