Home छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का किया सम्मान

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का किया सम्मान

3
0

 

सामाजिक न्याय पखवाड़ा एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। सामाजिक न्याय पखवाड़ा एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा भाजपा के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं बच्चों के भविष्य को संवारने में उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना था।

मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर राजपूत ने किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

जिला महामंत्री राजेश ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे क्षेत्र में पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करती हैं। बच्चों की शिक्षा, पोषण और लालन-पालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। वे बच्चों की मां की तरह उनकी देखभाल करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, भाजपा नेता दीपक बंसल, अशोकी मानिकपुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here