हुंडई पैरा वर्ड आर्चरी सीरीज अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 से 10 सितंबर 2024 अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए आज छत्तीसगढ़ के तीरंदाज टोमन कुमार ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ,और उम्मीद है कल एक मेडल वर्ल्ड आर्चरी टूर्नामेंट में मिलेगा छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने आज का दिन स्वर्ण अक्षर ने लिखने जा रहा है

इतिहास में पहली बार वर्ड पैरा आर्चरी तीरंदाजी प्रतियोगिता भारत के गुजरात राज्य में आयोजित की गई है,
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा जी भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका जी पूरे समय आयोजन में उपस्थित रहे,
मुरारका ने कहा कि इस अवसर पर सभी खेल प्रेमी, छत्तीसगढ़ के तीरंदाज, कोच, मैनेजर, आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी खेल मंत्री अरुण साव जी सब इस अवसर पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है, वैसे तो तोमन कुमार पहले वर्ड आर्चरी पैरा प्रतियोगिता में कई मेडल लिए है, किंतु पहली बार देश के इतिहास में भारत के गुजरात राज्य में वर्ड आर्चरी प्रतियोगिता हो रही है, उसमें गोल्ड मेडल जीतना अति सौभाग्य कि बात है,
मुरारका ने बताया कि यह आयोजन वर्ड लेबल में शानदार आयोजन हुआ है ऐसा वर्ड आर्चरी और एशियन आर्चरी के टॉप पदाधिकारी ने भूरि भूरि प्रशंसा की है, चाहे ग्राउंड, भोजन, आवास, ट्रांसपोर्ट, सभी व्यवस्था शानदार रही है,
इसके लिय देश के गृहमंत्री अमित भाई शाह जी की निगरानी में यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन गुजरात में होने जा रहे हैं, गृहमंत्री जी उद्घाटन के समय ही कहा था हम किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे, और आने वाले कॉमनवेल्थ गेम और ओलंपिक गेम दोनों की तैयारी का या हिस्सा है, इस अवसर पर मैं अमित शाह जी का गुजरात के मुख्यमंत्री जी का गुजरात के उप मुख्यमंत्री जी का तहेदिल से स्वागत करता हूं, धन्यवाद देता हूं, आभार व्यक्त करता हूं ,और निश्चित रूप से जो भारत के गुजरात राज्यमें तैयारी हो रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के, प्रत्येक गेम की अकादमी बन रही है, निश्चित रूप से अदभुत तैयारी है ओलंपिक गेम के अकादमी बन रही है, मैं जाकर देखा भी है, अद्भुत व्यवस्था की गई है,




