साइकिल से अपने घर लौट रहे व्यक्ति को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर दो घंटे चक्काजाम किया।
जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरभावना के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।




