हरितालिका पर्व के पावन अवसर पर रामधुनी का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। ग्राम बनिया (थान खम्हरिया) स्थित श्री शिव शक्ति विद्या धाम में हरितालिका पर्व के पावन अवसर पर श्री हरि नाम संकीर्तन (रामधुनी) का दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन 14 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।
sssssssssssssssssssssssssssssss
आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को हरि नाम संकीर्तन एवं भक्ति आराधना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर जीवन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में ग्राम आचार्य प.पू. श्री संतोष पाण्डेय जी का मार्गदर्शन रहेगा। वहीं संरक्षक एवं प्रेरणा स्रोत पूज्य गुरुदेव आचार्य डॉ. श्री राजेश्वर प्रसाद तिवारी जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आयोजन में ग्राम सेवक शत्रुघ्न गन्धर्व, कौशल सेन तथा ग्राम बैगा लाला राम धुर्वे की भी सहभागिता रहेगी। श्री हरि नाम संकीर्तन के सदस्यों में नन्द कुमार सिंह, अनिल सिंह, मनी राम सेन, वैद राम लहरे, शत्रुघ्न साहू, शिव मरकाम एवं उमेद धुर्वे शामिल हैं।
विशेष सहयोगी के रूप में श्रीमती दिव्या परमार, सरपंच एवं सभी पंचगण का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर श्री हरि नाम संकीर्तन में शामिल होने की अपील की है।



