ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। उत्कल संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल युवा जनकल्याण समिति द्वारा उत्कल पारा, संडे मार्केट सुपेला, भिलाई में नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल का प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद विजय बघेल ने माता समलेश्वरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के छोटे-छोटे बच्चों ने ओडिशा की समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई मिनी भारत है, जहां देश के विभिन्न राज्यों और समाजों के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ निवास करते हैं। ओडिशा की संस्कृति से जुड़े बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखकर ऐसा लगा मानो भिलाई में नहीं, बल्कि स्वयं ओडिशा में आ गए हों। उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है।
उन्होंने माता समलेश्वरी एवं भगवान जगन्नाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा बच्चों के संस्कारवान एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में दिनेश सोना, प्रदीप टांडी, छोटू, शिवा डेविड, अंकुर नायक, आकाश सोना, रवि जाल, रवि, दीपू टांडी, विक्की कुरैशी, रंजीत यादव, रमेश राव, राहुल, निखिल हर्ष, हरीष, रमेश, मोहम्मद इरफान खान, पवन कौशिक सहित समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



