Home छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल धमधा में कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक...

भाजपा मंडल धमधा में कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक संपन्न

10
0

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर पर होंगे 9 कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, । भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा की कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना बैठक मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं मंडल प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने भूकंप जैसी बड़ी त्रासदी के बाद गुजरात को विकास की नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत को विश्व के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है।

साजा विधानसभा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक देशहित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण से जुड़ी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए संगठन संकल्पित है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।

बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेन्द्र दानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित राजपूत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद चंद्रिका प्रसाद भट्ट, मलिक कुरैशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल महामंत्री छगन साहू, उपाध्यक्ष मंजू धीवर, मंडल मंत्री मनोज साहू, जितेंद्र देवांगन, मनमोहन चंदेल, मंगेश्वर वर्मा, दयानंद सिन्हा, सोनिया मिश्रा, श्वेता शर्मा, बलदाऊ पाल, नरोत्तम मंडावी, छत्रपाल चंदेल, याकूब कुरैशी, गिरधारी साहू, योगेश बंजारे, दिनेश यादव, सागर वर्मा, संतोष निर्मलकार, तारण साहू, राघवेंद्र ठाकुर, भगत वर्मा, तुलसी पटेल, रामप्रकाश धीवर, गिरिवर देवांगन, सुनील सिन्हा, शीला शर्मा, राजेश पाल, जागेश्वर मंडावी, रामसिंह साहू, प्रदीप पटेल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here