Home छत्तीसगढ़ कहानी बदलाव की : थानखमरिया की लक्ष्मी बाई के जीवन में आई...

कहानी बदलाव की : थानखमरिया की लक्ष्मी बाई के जीवन में आई दोहरी खुशी

14
0

 

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, पक्के मकान का सपना हुआ साकार

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया । कहते हैं कि जब इरादे मजबूत हों तो सरकारी योजनाएं भी जीवन में बदलाव का मजबूत संबल बन जाती हैं। ऐसी ही बदलाव की कहानी नगर पंचायत थानखम्हरिया की लक्ष्मी बाई साहू की है, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई खुशियां लाई हैं।

कुछ समय पहले तक लक्ष्मी बाई का जीवन कई परेशानियों से घिरा हुआ था। कच्चा मकान, बरसात के दिनों में टपकती छत और सीमित आमदनी में परिवार का खर्च चलाना उनके लिए चुनौती बना हुआ था। पति मजदूरी करते हैं और लक्ष्मी बाई घर-गृहस्थी संभालती हैं। बच्चों की पढ़ाई सहित रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

महतारी वंदन से मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना लक्ष्मी बाई के लिए आर्थिक सहारे का माध्यम बनी। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। लक्ष्मी बाई बताती हैं कि पहले छोटे-छोटे घरेलू खर्चों के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से बच्चों के लिए किताब-कॉपी, घर के लिए साग-सब्जी सहित अन्य आवश्यक सामान खरीदने में मदद मिलती है।

वह कहती हैं, “पहिले छोटे-छोटे खर्चा बर भी सोचना पड़त रहिस। अब महतारी वंदन के पैसा से बच्चों बर किताब-कापी अउ घर बर जरूरी सामान ले लेथौं। ये सिर्फ पैसा नहीं, हमर सम्मान हे।”

प्रधानमंत्री आवास से पूरा हुआ पक्के घर का सपना

लक्ष्मी बाई के जीवन में दूसरी बड़ी खुशी प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आई। वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रही लक्ष्मी बाई को योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली और अब उनका दो कमरों का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।

लक्ष्मी बाई कहती हैं, “कच्चा घर के कारन बहुत परेशानी होवत रहिस। अब पक्का घर मिल गे हे। अब बारिश के चिंता नइ हे। हमर खुद के छत हे।” पक्के मकान की खुशी उनके चेहरे और आंखों में साफ दिखाई देती है।

आज लक्ष्मी बाई के परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है। एक ओर महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से परिवार को सुरक्षित और पक्की छत मिली है। दोनों योजनाओं ने मिलकर उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली लाई है।

लक्ष्मी बाई ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here