Home छत्तीसगढ़ मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा,...

मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर

20
0

 

बेमेतरा, / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर उकेरी। किसी छात्रा ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराते भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होते भारत को कैनवास पर उतारा।

छात्राओं ने कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपनी सोच को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल सपने नहीं देख रही हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका भी तय कर रही हैं। उनके चित्रों में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत और संस्कारवान भारत की स्पष्ट झलक दिखती है।

विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here