Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

6
0

 

‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

रायपुर, / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न संकुलों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा, विकासखंड गौरेला में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संकुल केंद्र नेवसा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवनाथ बघेल, ग्राम पंचायत नेवसा की सरपंच श्रीमती समरिया नागेश, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा, पूर्व सरपंच श्री दीनदयाल नागेश एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव सहित संकुल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में करण ने प्रथम, देवानंद ने द्वितीय तथा कुमारी रीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी पार्वती प्रथम, कुमारी नेहा सारीवान द्वितीय तथा वीरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।

हायर सेकेंडरी स्तर की भाषण प्रतियोगिता में कुमारी साक्षी यादव ने प्रथम, कुमारी आयुषी विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा कुमारी शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में विकास कुमार प्रथम, अमित धुर्वे द्वितीय तथा कुमारी पुष्पा परस्ते तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि श्री पवन पैकरा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

हायर सेकेंडरी स्कूल सरकारी पारा पेंड्रा में न्योता भोज का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल सरकारी पारा पेंड्रा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बच्चों के साथ सहभागिता करते हुए शिक्षा, पोषण एवं संस्कार के महत्व को रेखांकित किया।

जीपीएम में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here