Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला बेमेतरा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक...

राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला बेमेतरा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक से मिला

10
0

 

संत गाडगे भवन निर्माण सहित सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला बेमेतरा के प्रतिनिधिमंडल ने 24 सितंबर को परसदा स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के निज निवास पर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों के साथ शासन एवं संगठन में रजक समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बेमेतरा जिले के प्रमुख ग्राम धोबी खपरी में रजक समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त “संत गाडगे भवन” के निर्माण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संत गाडगे भवन बनने से समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने रजक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संत गाडगे भवन निर्माण के संबंध में कलेक्टर बेमेतरा से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करने की बात कही।

इस अवसर पर विश्राम निर्मलकर, महेश कर्ष, डॉ. उग्रसेन कन्नौजे, लक्ष्मीकांत निर्णेजक, जिलाध्यक्ष बेमेतरा, जिला संयोजक बेमेतरा गिरधारी निर्मलकर सहित अग्रहित निर्मलकर, तारकेश्वर निर्मलकर, दलहरण निर्मलकर, प्रदीप निर्मलकर एवं जिला बेमेतरा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here