Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चंडी मंदिर परिसर में चला व्यापक...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चंडी मंदिर परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान

24
0

 

विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में साजा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करमू स्थित चंडी मंदिर परिसर में 25 सितंबर को सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में साजा विधायक ईश्वर साहू ने सहभागिता निभाते हुए स्वयं श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

सफाई अभियान में जनपद पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में झाड़ू एवं सफाई उपकरण लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में जमा कचरे एवं गंदगी को हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही गांव, शहर और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। चंडी मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही लोगों को सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here