Home छत्तीसगढ़ विधायक ईश्वर साहू ने निज निवास में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा...

विधायक ईश्वर साहू ने निज निवास में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

6
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने अपने निज निवास में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन किया। इस दौरान उनके निवास पर प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं सेवा-भजन गीत मंडलियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विधायक ईश्वर साहू प्रारंभ से ही अपने निज निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई।

विसर्जन के अवसर पर तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। विधायक ईश्वर साहू ने श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिरनपुर स्थित शक्ति घाट पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विसर्जन के दौरान विधायक ईश्वर साहू एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here