रामधुनि में मंजीरा बजाकर भक्ति में हुईं भावविभोर
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। ग्राम धनगांव में बुधवार को भक्ति और आस्था का भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ग्राम धनगांव पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
ग्राम धनगांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रामधुनि और भजनों की गूंज के बीच श्रीमती कौशल्या देवी साय भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने स्वयं हाथों में मंजीरा लेकर भजन मंडली के साथ संगत की और रामधुनि में शामिल हुईं। उनके इस सहज एवं भक्तिमय रूप को देखकर उपस्थित ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध संत एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष परम पूज्य राजीव लोचन दास महाराज सहित ग्रामवासियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर श्रीमती कौशल्या देवी साय का आत्मीय अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि श्रीमती कौशल्या देवी साय का ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठकर भजन-कीर्तन में शामिल होना उनकी सादगी और संस्कारों को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान गांव में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। संत राजीव लोचन दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।




