Home छत्तीसगढ़ रायपुर रेल मंडल में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” आयोजित कर...

रायपुर रेल मंडल में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” आयोजित कर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सामग्री का वितरण

3
0

 

रायपुर स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच एवं रेलवे चिकित्सालय में स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट वितरण

रायपुर  – रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

इसी क्रम में 30 सितम्बर 2026 को “सफाई मित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान ” थीम के अंतर्गत रायपुर स्टेशन में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया ।

सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर –

सभी सफाई मित्रों के लिए मंडल के विभिन्न स्वास्थ्य इकाई एवं स्टेशन परिसर में सिंगल विंडो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य की व्यापक जांच सुनिश्चित की गई। शिविर में सफाई मित्रों के समग्र स्वास्थ्य का मूल्यांकन करते हुए विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही सफाई मित्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खान-पान में सुधार करने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया।

पी पी ई किट एवं सुरक्षा सामग्री का वितरण –

‘सफाई मित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान’ थीम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सफाई मित्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे चिकित्सालय रायपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा उन्हें पी पी ई किट एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें सेफ्टी ग्लव्स, मास्क, सेफ्टी जूते, रिफ्लेक्टिव जैकेट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण शामिल रहे। इन सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों से बचाव के साथ सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सफाई मित्रों एवं स्वच्छताग्राहियों का सम्मान –

सफाई मित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान’ थीम पर सफाई मित्रों एवं स्वच्छताग्राहियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपने दायित्वों का समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके कार्यों की सराहना भी की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here