Home छत्तीसगढ़ विवेकानंद सरोवर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की मनमोहक प्रस्तुति

विवेकानंद सरोवर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की मनमोहक प्रस्तुति

3
0

 

कल एनआईटी रायपुर में होगा आयोजन

रायपुर-

रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 01 से 08 अक्टूबर तक विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

इसी क्रम में आज 04 अक्टूबर को विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब), रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा सायं 4:30 से 5:30 बजे तक आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। बैंड द्वारा विभिन्न लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसका सरोवर परिसर में उपस्थित नागरिकों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रस्तुतियों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद एवं जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आमंत्रण: स्थापना दिवस समारोह की इसी श्रृंखला में कल 05 अक्टूबर 2026 को एनआईटी रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। सभी नागरिकों एवं संगीत प्रेमियों से इस प्रस्तुति में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here