रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की गहन सफाई
प्रतीक्षालयों, रिटायरिंग रूम एवं विश्राम गृहों की गहन सफाई पर विशेष जोर
रायपुर-
रायपुर रेल मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत रायपुर रेल मंडल में चल रहे 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक तीन दिवसीय डीप क्लीनिंग अभियान के दूसरे दिन यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की गहन सफाई की गई।
प्रतीक्षालयों, रिटायरिंग रूम एवं विश्राम गृहों में सीटिंग व्यवस्था, प्लेटफॉर्म्स के मकड़ी के जालो एवं अन्य सामग्री की डीप क्लीनिंग की गई। फर्श की सफाई एवं वेटिंग हॉल रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री के साथ एयर कंडीशनिंग फिल्टर एवं डक्ट की सफाई पर भी ध्यान दिया गया। संलग्न शौचालयों एवं स्नान क्षेत्रों की सैनिटाइजेशन के साथ नल, गीजर एवं फ्लश सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच की गई। सभी कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि अपने कार्य स्थल पर समुचित सफाई व्यवस्था बनाए रखें।
रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा में सहयोग दिया गया आज इसी कड़ी में वर्ल्ड मिशन सोसाइटी अमलीडीह शाखा के सदस्यों ने रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर अपनी पखवाड़ा में भागीदारी दी।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए नियमित सफाई के साथ विशेष गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर रेल मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपने कचरे के प्रति जागरूक रहें कचरे का निपटान डस्टबिन में करें प्लेटफार्म पर जब गाड़ी खड़ी हो तो रेलवे ट्रैक पर खिड़की से कचरा ना फेंके।




