Home छत्तीसगढ़ 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर पी एफ बैंड की संगीतमय...

42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर पी एफ बैंड की संगीतमय प्रस्तुति, कल तेलीबांधा में आयोजन

7
0

 

रायपुर-  रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 01 से 08 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आरपीएफ के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

इसी क्रम में आज 06 अक्टूबर 2026 को भाठागांव बस स्टैंड, रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक RPF बैंड द्वारा लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं। उपस्थित नागरिकों एवं यात्रियों ने प्रस्तुति का आनंद लिया।

इसी श्रृंखला में कल दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को तेलीबांधा (Marine Drive), रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। रायपुरवासी एवं संगीत प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित होकर संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here