रायपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के साथ ही ट्रेनों के परिचालन गतिशीलता संबंधी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन (फेस-II) एवं भूतेश्वर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी |
विवरण इस प्रकार है-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया दिल्ली सफदरगंज-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर सिवनी जायेगी ।
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर पुरी जायेगी ।
👉 दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया आगरा कैंट- मितावली- गाजियाबाद-नई दिल्ली मार्ग होकर अमृतसर जायेगी ।
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।



