Home छत्तीसगढ़ एन आई टी रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल बैंड की प्रस्तुति

एन आई टी रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल बैंड की प्रस्तुति

9
0

 

सुरक्षा बल बैंड का कल भाठागांव में होगा आयोजन

रायपुर-  रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 01 से 08 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर RPF के ब्रास एवं पाइप बैंड की प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज 05 अक्टूबर को NIT रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक RPF बैंड द्वारा लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति का आनंद लिया।

कल 06 अक्टूबर को भाठागांव बस स्टैंड, रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक RPF के ब्रास एवं पाइप बैंड की विशेष संगीतमय प्रस्तुति होगी। रायपुरवासी एवं संगीत प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित होकर मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here