आज मुख्यमंत्री निवास माननीय मुख्य्मंत्री जी से मुलाक़ात कर साजा विधानसभा आने का न्योता दिया . 💐
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में विधायक ईश्वर साहू ने हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने विधानसभा क्षेत्र साजा आने का आमंत्रण दिया। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, सरपंच पुष्पांजलि यदु, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, नागेश्वर वर्मा, सोनू वर्मा, दुर्गा प्रसाद यदु, नेतराम साहू एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




