Home छत्तीसगढ़ अग्रसेन जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे एसपी त्रिलोक बंसल, अग्रसेन...

अग्रसेन जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे एसपी त्रिलोक बंसल, अग्रसेन चौक बनाने की घोषणा

3
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल अपनी धर्मपत्नी सुनीता बंसल के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अग्रवाल समाज के लोगों को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य किशोरी लाल सिंघानिया का अभिनंदन किया गया। समाज के पदाधिकारियों अनिल सिंघानिया, आशीष बंसल, रौनक मुरारका, प्रतीक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निखिल अग्रवाल एवं विकास बंसल ने पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल का शाल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, संगठन और सेवा भावना पर जोर देते हुए कहा कि समाज में कार्य करने के लिए त्याग और समर्पण की आवश्यकता होती है। अग्रवाल समाज हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने में अग्रणी रहा है। आपसी एकजुटता से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के समता, सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनना हम सबका कर्तव्य है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव लोककल्याण और जनसेवा की भावना से कार्य करता रहा है। समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखना आवश्यक है। इसी दौरान उन्होंने नगर में महाराजा अग्रसेन चौक निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान जगन्नाथ की झांकी, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की झांकी सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। अतिथियों ने कार्यक्रम में बैठकर प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं समाज के बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से रीना सिंघानिया, निकिता सिंघानिया, अकिशा अग्रवाल, नेहा केडिया, श्रद्धा अग्रवाल, मनीषा मित्तल, श्रद्धा सिंघानिया, सुनीता अग्रवाल, अकेत मुरारका, श्वेता मुरारका एवं मोनिका सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here